Advertisement

सोंच समझ कर कन्यादान की तरह करें मतदान : दिव्यांशु

-सोंच समझ कर कन्यादान की तरह करें मतदान : दिव्यांशु

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जन-जागरूकता को नई दिशा देने हेतु “टीम दिव्यांशु भारद्वाज द्वारा 25 जून 2025 से एक विशेष अभियान “”ग्राम चौपाल सह मतदाता जागरूकता अभियान” की शुरुआत बरदाहां पंचायत से की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को अपने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान की विशेषता यह है कि नुक्कड़ नाटक, संवाद व चर्चा के माध्यम से आम जनता तक यह महत्वपूर्ण संदेश पहुँचाया जाएगा कि ** मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि भविष्य निर्धारण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। टीम दिव्यांशु भारद्वाज का यह मानना है कि जैसे एक पिता अपनी बेटी के कन्यादान से पूर्व योग्य, चरित्रवान, शिक्षित और संस्कारी वर का चयन करता है ताकि उसकी बेटी का भविष्य सुरक्षित रहे, ठीक उसी प्रकार मतदान से पूर्व भी मतदाताओं को अपने प्रत्याशी की छानबीन करनी चाहिए।

-प्रत्याशी ईमानदार, कर्मठ एवं चरित्रवान हो

वह शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे जमीनी मुद्दों पर कार्य करने की नीयत और क्षमता रखता हो। वह जनता की आवाज़ को विधानसभा में मजबूती से उठाने वाला हो। यह अभियान मोतिहारी विधानसभा के सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। जहां नुक्कड़ नाटक, जन-संवाद व चौपाल चर्चा के माध्यम से हर घर, हर मतदाता तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाएगा।
टीम दिव्यांशु भारद्वाज सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं प्रथम बार वोट देने जा रहे युवाओं से अपील करती है कि इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने क्षेत्र के लिए योग्य जनप्रतिनिधि चुनने की इस मुहिम में सहयोग करें।
आपका एक जागरूक मतदान, आपके इलाके और आपके बच्चों का भविष्य बदल सकता है।