-बठवारा गांव में काली पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर से जल लेकर हुआ कलश स्थापन
दीपक कुमार/गायघाट
बेनीबाद। बेनीबाद थाना क्षेत्र के बठवारा गांव में काली पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु बठवारा काली मंदिर से कलश लेकर बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पुनः काली मंदिर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापन कराया गया।

पूरे आयोजन के दौरान मां काली और जय माता दी के जयकारों से बठवारा गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। काली पूजा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
आयोजन में कमलेश कुमार, राजू कुमार, कमोद कुमार (पूर्व मुखिया प्रत्याशी), सरोज यादव, सीताराम महतो (सरपंच) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से धार्मिक आयोजन संपन्न कराया गया।











