-समाजसेवी रामपदार्थ ठाकुर को श्रद्धांजलि, लोगों ने दी भावभीनी विदाई
राजापाकड़ (संजय श्रीवास्तव)। प्रखंड के राजापाकर उत्तरी पंचायत के पूरब टोला में महान समाजसेवी स्वर्गीय रामपदार्थ ठाकुर (अमीन साहब) के निधन के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभी ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर समाजसेवी अजय मालाकार ने कहा कि स्वर्गीय रामपदार्थ ठाकुर एक महान समाजसेवी थे, जो हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विमल ठाकुर, ई. नवीन कुमार, अजय मालाकार, सतीश साह, इंद्रा देवी, नागेंद्र ठाकुर, मोहन राय, संजय ठाकुर, जनार्दन ठाकुर, राजेश कुमार ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल रहे।












