Advertisement

श्री राम महा यज्ञ एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा समारोह

-श्री राम महा यज्ञ एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा समारोह

-501 कन्याओं-महिलाओं ने किया जल भरने हेतु कलश यात्रा में सहभाग
-श्रद्धा-भक्ति का माहौल

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखण्ड के सखौरा चौक पर श्री श्री पंच कुण्डीय श्री राम महा यज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत कलश शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा में जल भरने के लिए 501 कन्याओं एवं महिलाओं की विशाल उपस्थिति रही।

यात्रा सखौरा चौक से प्रारंभ होकर सैदपुर पूसा स्थित बूढ़ी गंडक नदी घाट तक गई, जहां श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक जल भरकर धर्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की। इस मौके पर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला, पूरा मार्ग भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया।

#कलश_शोभा_यात्रा #श्रीराम_महा_यज्ञ #हनुमत_प्राण_प्रतिष्ठा #धार्मिकअनुष्ठान #सखौरा_चौक