Advertisement

शिक्षक मसउद आलम अंसारी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

-शिक्षक मसउद आलम अंसारी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।
शिक्षक मसउद आलम अंसारी का स्थानांतरण मध्य विद्यालय बोचहां में होने पर प्राथमिक विद्यालय मलंगा उर्दू के प्रांगण में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार और पोषक क्षेत्र के लोगों ने श्री अंसारी के शैक्षिक योगदान और सेवाभाव की सराहना की। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अलीमुद्दीन अली अहमद, शिक्षिका रंजू कुमारी, उषा रानी, शिक्षक मो. सरवर अली, मोजम्मिल हयात सहित कई अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

समारोह में स्थानीय अभिभावकों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। सभी ने श्री अंसारी को नए विद्यालय में सफल और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह का वातावरण भावुक और सम्मानपूर्ण रहा।