Advertisement

रेड क्रॉस सोसाइटी में नए ब्लड बैंक का उद्घाटन

-रेड क्रॉस सोसाइटी में नए ब्लड बैंक का उद्घाटन

-रोटरी क्लब के 18 सदस्यों ने किया रक्तदान

मुजफ्फरपुर। रेड क्रॉस सोसाइटी, मुजफ्फरपुर के कंपनी बाग स्थित भवन में शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार गौरव ने नए ब्लड बैंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत की ओर से महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के 18 सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में क्लब के सचिव रोटेरियन आशीष शंकर ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन ऋतेश अनुपम, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार चौधरी सहित क्लब के अन्य सदस्य और रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।


इस अवसर पर क्लब के सचिव आशीष शंकर ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना मानवता की महत्वपूर्ण सेवा है। रक्तदान के माध्यम से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत की ओर से रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से प्रत्येक दो से तीन महीने पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
नए ब्लड बैंक के उद्घाटन और रक्तदान शिविर के आयोजन को जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।