-बेनीबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर देसी शराब के साथ नौ गैस सिलेंडर और बाइक जब्त
-कुमहरौल निवासी सुरेश सहनी गिरफ्तार
-थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
दीपक कुमार | गायघाट
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर देसी शराब समेत विभिन्न सामान जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने कुमहरौल निवासी सुरेश सहनी को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई बेनीबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से 70 लीटर देसी शराब, एक मोटरसाइकिल, नौ गैस सिलेंडर, एक मोबाइल फोन, तीन तसले और छह गैस चूल्हे जब्त किए हैं। एक साथ इतनी मात्रा में सामान जब्त किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।












