-गंगा सागर छठ पूजा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिला प्रमाण पत्र
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। जनकपुरधाम की चर्चित गंगा सागर छठ पूजा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश शर्मा ने कार्यालय में प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश कुमार कर्ण, उपाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, सचिव मोहन राय और सह सचिव महेश मंडल खतवे को प्रमाण पत्र सौंपा गया। वहीं, समिति के सदस्य बसंत वाग्ले, केशव शर्मा और महेंद्र खत्वे को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष हरि नारायण गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर और अबीर लगाकर बधाई दी। उन्होंने सभी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम समिति के कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएगी।
कार्यक्रम में गंगा सागर छठ पूजा समिति के कई पूर्व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र मिलने के बाद समिति के सदस्यों में उत्साह देखा गया।












