Advertisement

मुजफ्फरपुर: कलमबाग चौक पर भारी जाम, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

-मुजफ्फरपुर: कलमबाग चौक पर भारी जाम, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

मुजफ्फरपुर | 26 जून 2025

शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल कलमबाग चौक पर गुरुवार को काफी देर जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सड़क पर जगह-जगह अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। कई स्कूल बस, और कार्यालय जाने वाले लोग घंटों फंसे रहे।

स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि जाम की यह स्थिति रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है ताकि कलमबाग चौक पर यातायात सुचारू रूप से चल सके।