Advertisement

मिट्टी खनन के दौरान दर्दनाक हादसा: महिला और उसके पोते की दबकर मौत

मिट्टी खनन के दौरान दर्दनाक हादसा: महिला और उसके पोते की दबकर मौत

-पीयर थाना के बन्दरा की घटना
-परिजनों में कोहराम
-घटनास्थल पर जुटी रही लोगों की भीड़

 

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

पियर थाना क्षेत्र के बंदरा ग्राम पंचायत के वार्ड 7 में एक दर्दनाक हादसे में संजय पासवान की पत्नी नीतू देवी (50) और उनका पोता दिलखुश कुमार (12) की मिट्टी के चट्टान के नीचे दबकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों दीपावली की तैयारियों के लिए घर-आंगन की सफाई हेतु चिकनी मिट्टी लाने पास के पोखर पर गए थे। मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी का चट्टान उनके ऊपर गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पीयर पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

 

घटनास्थल पर पहुंचे बंदरा के सीओ अंकुर राय ने बताया कि यह घटना अत्यंत दुखद और दर्दनाक है। दोनों की मौत मिट्टी के चट्टान के नीचे दबने से हुई है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है, और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।