Advertisement

दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पूजा समितियों को दिए सख्त निर्देश

-दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पूजा समितियों को दिए सख्त निर्देश

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

दुर्गा पूजा में अग्नि हादसों को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को जिला अग्निशमन कार्यालय में जिला अग्निशमन पदाधिकारी मो. आरिफुज्जमा की अध्यक्षता में जिले के सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक हुई।

बैठक में पदाधिकारी ने कहा कि भीड़ वाले पंडालों में आग लगने का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बड़े पंडालों के लिए फायर एनओसी लेना अनिवार्य है। बिना एनओसी पंडाल नहीं बनेगा। एनओसी के लिए बिहार अग्निशमन सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

– बैठक में दिए गए 5 अहम निर्देश

बैठक में निर्देश दिया कि पंडाल में आने-जाने के लिए दो चौड़े रास्ते अनिवार्य रखें।
बिजली के तार व्यवस्थित रखें, ओवरलोडिंग न करें।
प्लास्टिक, कपड़ा, थर्माकोल जैसी ज्वलनशील सामग्री का कम से कम उपयोग करें।
हर पंडाल में 2 से 4 फायर एक्सटिंग्विशर और बालू भरी बाल्टी रखें। आपात स्थिति में तुरंत 101 पर कॉल करें।

इस दौरान सभी समिति अध्यक्षों ने निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।