-महामना राजेश्वर नेपाली अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
नेपाल के प्रेस स्वतंत्रता सेनानी,लोकमत हिन्दी साप्ताहिक के संस्थापक स्व.राजेशर नेपाली के अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन भारत सरकार के कृषि तथा पशुपालन राज्य मंत्री के.सी.वघेल ने 21जनवरी को देवघर पुस्तक मेला में किया। उन्होंने कहा कि स्व.राजेश्वर नेपाली नेपाल में प्रजातंत्र स्थापना के लिए छात्रजीवन से ही सक्रिय थे।

अपनी कलम के माध्यम से वे राजतंत्र समाप्त हेतु अपनी धारदार कलम से लिखते रहे।जिस कारण उसे कई बार जेल की यातना भुगतना पड़ा।उनका शरीर जरूर नश्वर हुआ है लेकिन आत्मा अमर है। उनको हमेशा याद किया जाएगा। विमोचन के समय शान्ति निकेतन के शिक्षाविद डॉ.राम चंद्र राय डॉ, सुभाष चन्द्र राय, उनके सुपुत्र नेपाल हिंदी सम्मेलन के अध्यक्ष राघवेन्द्र साह, भाजपा जिला महामंत्री देवघर पंकज सिंह भदौरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।















