-मकर संक्रांति का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया
खानपुर/समस्तीपुर: प्रखंड मे मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। प्रत्येक वर्ष चौदह जनबरी को ख़ुशी उत्साह के साथ देश का एक जीवंत कर देने बाला पर्व मनाया गया। मकर संक्रांति पर सूर्य दक्षिणायान से उतरायण हो सर्दीओं का अंत एवं गर्मीओं का स्वागत करता है। खर मास की समाप्ति एवं फ़सल कटाई वास्ते मौसम का निर्माण शुरू हो जाता है। इस मौके पर एक खाश स्नान और दान की महिमा है। पुण्य प्राप्ति का एक खाश अवसर भी है। खिचड़ी, तिल और गुड़ खाने का आनंद प्राप्त करना अति शुभ होता है। इसे खाने से रिस्तो मे मिठास आती है।

उसमे भी अपनों के साथ चुरा दही चीनी दमदार सब्जी की हर क्षेत्र में अपनी परंपरा होता है। मकर संक्रांति पर पतंगवाजी उड़ते पतंग आसमान मे रंग बिरंगी एक एकता का परिचायक होने के साथ एक अदभुद पल होता है। प्रखंड के कई परिवार के सदस्य महाकुम्भ प्रयागराज मे शाही स्नान दान मे पुण्य अर्जित कर रहे वही प्रखंड के दो त्रिमूहानी रजबाड़ा एवं पिरखपुर घाट पर अहले सुबह से लोगो की भीड़ जुटने लगी थी. लोग गंगा स्नान वास्ते चमथा, अयोध्या घाट एवं सिमरिया धाम भी गए। चारो ओर भक्तिमय वातावरण मे मकर संक्रांति पर्व मनाया गया।














