Advertisement

बूढ़ी गंडक नदी से अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

-बूढ़ी गंडक नदी से अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

-पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा मन ढाब में इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी
-प्राथमिकी दर्ज

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

बूढ़ी गंडक नदी के किनारे स्थित सिमरा मन ढाब इलाके में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कुल 6 वाहन—4 ट्रैक्टर और 2 टेलर—को बरामद किया गया।

शुक्रवार को पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी वाहन अवैध खनन में संलिप्त पाए गए। फिलहाल अज्ञात वाहन मालिक एवं चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बरामद किए गए सभी वाहनों को पीयर थाना परिसर में लाया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#अवैधखनन #बूढ़ीगंडक #पीयरथाना #पुलिसकार्रवाई #मुजफ्फरपुर