Advertisement

बिहार BJP का एक नेता अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है गिरफ्तारी

-बिहार BJP का एक नेता अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है गिरफ्तारी

सम्वाददाता। पटना/मुंगेर।

भाजपा नेता को ओडिसा पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है. भाजपा नेता बिहार बीजेपी कार्यसमिति का सदस्य है. ओडिशा पुलिस ने मुंगेर से भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, मुंगेर के नौवागढ़ी महेशपुर निवासी भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीएम अमरेश को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। ओडिशा पुलिस ने मुंगेर पुलिस की सहयोग से ये कार्रवाई की है। दोनों राज्यों की संयुक्त टीम बुधवार की रात एक साथ पहुंची और आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है।ओडिशा पुलिस मेडिकल जांच कराने के बाद भाजपा नेता को न्यायालय में प्रस्तुत करेगी। इसके बाद अपने साथ ओडिशा ले जाएगी।