Advertisement

छठ पर्व को लेकर बेनीबाद थानाध्यक्ष ने किया नदी घाटों का निरीक्षण, भटगामा घाट को बताया संवेदनशील

-छठ पर्व को लेकर बेनीबाद थानाध्यक्ष ने किया नदी घाटों का निरीक्षण, भटगामा घाट को बताया संवेदनशील

नाव की तैनाती को लेकर सीओ से की बात, ग्रामीणों से सुरक्षित और व्यवस्थित घाट बनाने की अपील

दीपक कुमार/ गायघाट।

गायघाट। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बेनीबाद थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने भटगामा स्थित नदी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट की स्थिति का जायजा लिया और इसे थोड़ा खतरनाक बताया।
थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि भटगामा नदी घाट पर सुरक्षा को लेकर अंचलाधिकारी से बातचीत की गई है।

घाट पर नाव की तैनाती कराने के लिए सीओ को कहा गया है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की कि छठ घाट को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से तैयार करें। साथ ही सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजामों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।