-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजापाकर रैली की तैयारी को लेकर मुजफ्फरपुर में एनडीए की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
-रैली को ऐतिहासिक बनाने का घटक दलों ने लिया संकल्प
-राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता
मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित राजापाकर (हाजीपुर) रैली को सफल बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने की।

बैठक में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली की तैयारियों, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने का संकल्प लिया।
बैठक में कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने और आम लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने की अपील की गई। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी घटक दल मिलकर इसे सफल बनाने के लिए जुटेंगे।
बैठक के दौरान ‘चलो बुलावा आया है, मोदी जी ने राजापाकर बुलाया है’ का नारा भी दिया गया। एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गठबंधन की एकजुटता प्रदर्शित करते हुए एनडीए जिंदाबाद के नारे लगाए।












