-पुल निर्माण को लेकर रतवारा में आमरण अनशन की तैयारी पूरी, सभी दलों से समर्थन की अपील
बंदरा/मुजफ्फरपुर | दीपक तिवारी| 29 जुलाई 2025
रतवारा-ढोली घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर आगामी 30 जुलाई से बंदरा प्रखंड के रतवारा चौक स्थित माता सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर परिसर में आमरण अनशन की घोषणा के मद्देनज़र मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता रतवारा-ढोली घाट पुल बनाओ आंदोलन के संयोजक श्याम किशोर ने की। उन्होंने बताया कि अनशन के लिए पंडाल और अन्य सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं, और यह आंदोलन अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है।

श्याम किशोर ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित नहीं, बल्कि जनहित और क्षेत्रीय विकास की आवश्यकता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, गैर-राजनीतिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों – मुखिया, सरपंच, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों से समर्थन देकर अनशन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा, “यह समय राजनीति करने का नहीं, सुंदर बंदरा बनाने का है। पुल निर्माण हमारे क्षेत्र के लिए जीवनरेखा है।”
बैठक में आंदोलन के सह-संयोजक अवधेश कुशवाहा, विभूति भूषण पाठक, प्रमोद साह, कुंदन सेन, सीताराम प्रसाद, वंदन सेन, सुरेश महतो, चंद्रशेखर ठाकुर, अरुण पोद्दार, निर्मला कुमारी, मधुकर प्रसाद, मो. नशीर, मो. फिरोज, सायर बसीर सबा, सूर्य प्रकाश मित्तल, सूरज कुमार, देवेश कुमार, अनमोल कुमार, राम सकल मेहता, सतीश सोनी, कमलेश शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, राजेश राम, पिंकू कुमार भारती, अजित कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय जनमानस में इस आंदोलन को लेकर गहरी उत्सुकता और समर्थन की भावना देखी जा रही है।
#रतवारा_ढोली_पुल
#बंदरा_की_मांग
#आमरण_अनशन_2025
#पुल_बनाओ_आंदोलन
#जनहित_की_लड़ाई
#संपर्क_से_विकास












