Advertisement

पीयर थाना में सुलझाए गए जमीनी विवाद के मामले

-पीयर थाना में सुलझाए गए जमीनी विवाद के मामले

बन्दरा। दीपक।

पीयर थाना में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि विवाद से जुड़े हुए मामलों के निपटारे किए गए। इस मौके पर बन्दरा अंचल के सीआई विजय तिवारी ने बताया कि सिमरा से रैयती जमीन से जुड़े हुए के नए मामले दर्ज कराए गए। जिसमें प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया है। वही बिशनपुर मेहशी से तथा तेपरी के दो पुराने जमीनी विवाद के मामलों को आपसी सहमति से सलटाया गया। इस दौरान पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव भी मौजूद थे।