Advertisement

पीयर थाना में जनता दरबार का आयोजन,विभिन्न मामलों का हुआ निष्पादन

-पीयर थाना में जनता दरबार का आयोजन,विभिन्न मामलों का हुआ निष्पादन

बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

पीयर थाना में शनिवार को भूमि विवाद के मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। बंदरा अंचल के सीओ रोहन रंजन ने बताया कि आज 1 नए मामले सामने आए। जिसमें सिमरा के रैयती जमीन से जुड़े हुए मामले में प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया है।

वही पीरापुर के दो पुराने मामलों तथा बिशनपुर मेहशी के एक मामले की सुनवाई की गई। आपसी सहमति से इन मामलों का निष्पादन कराया गया। इस दौरान पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव तथा बंदरा अंचल के सीआई विजय तिवारी भी मौजूद थे।