-पहले प्रयास में बनी जज: डाक अधीक्षक की बेटी पूनम कुमारी ने रचा इतिहास
गया। डाक प्रमंडल अधीक्षक की बेटी पूनम कुमारी ने अपने पहले प्रयास में जज बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गया जिले का नाम रोशन किया है। पूनम की सफलता ने एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।
पूनम कुमारी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा आरा के केंद्रीय विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद पटना विमेंस कॉलेज से ऑनर्स की डिग्री हासिल की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। पूनम ने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी के माध्यम से बिना किसी कोचिंग के यह उपलब्धि हासिल की है।

पूनम ने कहा, “बचपन से ही मेरा सपना गजेटेड ऑफिसर बनने का था। मेरे पिता ने हमेशा मेरा सहयोग किया। आत्मनिर्भरता और मेहनत ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।” उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और आत्ममोटिवेशन उनकी सफलता की कुंजी रहे।
डाक अधीक्षक ने बताया कि पूनम की प्रारंभिक शिक्षा उनके मार्गदर्शन में हुई है। उन्होंने कहा, “मैंने अपने बच्चों को बारहवीं तक अपनी निगरानी में रखा। पूनम बचपन से ही जज बनने की इच्छा रखती थी और उसकी मेहनत ने यह सपना पूरा किया।”
पूनम की मां ने कहा कि उनकी बेटी पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर थी और उसने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। वर्तमान में पूनम दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं।
#पूनम_कुमारी #पहले_प्रयास_में_जज #गया_गौरव #सेल्फ_स्टडी #महिला_सफलता












