Advertisement

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

-निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।

शनिवार को जनता सहयोगी बचत तथा ऋण सहकारी संस्था,राटरी क्लब आफ जनकपुरधाम तथा तराई डेन्टल क्लीनिक के सहयोग में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के बसहिया में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दंत चिकित्सक डॉ.मीसा महासेठ, स्त्री तथा प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.पूजा महासेठ,फिजीसियन पंकज कुमार साह, तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.हेम चंद्र झा ने करीब 500रोगियों को मुफ्त जांच किए तथा सलाह दिए। कार्यक्रम में जनता सहयोगी बचत तथा ऋण सहकारी संस्था के अध्यक्ष तथा जनता समाजवादी पार्टी के बरीय नगर अध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, लक्ष्मी साह सहित कई लोग उपस्थित थे।