-दोतरफा जाम ने बढ़ाई मुजफ्फरपुर की परेशानी, घंटों फंसे रहे राहगीर
कच्ची पक्की चौक से खबरा मंदिर तक लगा लंबा जाम
मुजफ्फरपुर। बुधवार को शहर के व्यस्ततम मार्ग कच्ची पक्की चौक से लेकर खबरा मंदिर तक दोतरफा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति इतनी भयावह रही कि राहगीर,स्कूली वाहन सहित कई तरह के जरूरी वाहन एवं आमजन घंटों तक फंसे रहे।

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों ने जाम की स्थिति को और भी गंभीर बना दिया। वहीं, जाम में फंसे लोगों का कहना था कि ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था मौके पर नजर नहीं आई।
स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और अवैध वाहन पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#मुजफ्फरपुरजाम #कच्चीपक्की #खबरा_मंदिर #ट्रैफिकजाम #जनजीवनअस्तव्यस्त #बिहरसड़कें












