Advertisement

दु:खद : गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से 100 लोग नदी में गिरे,32 लोगो की मौत

-दु:खद : गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से 100 लोग नदी में गिरे,32 लोगो की मौत

-पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पटेल ने जताया दुख

अहमदाबाद ।संवाददाता।

गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां यहां मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज अचानक टूट गया. उस वक्त ब्रिज पर करीब 400 लोग मौजूद थे, जिसमें से 100 लोग नदी में गिर गए. इस घटना में 32 लोगो के मारे जाने की खबर हैं. ,अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, मच्छु नदी पर बना यह केबल ब्रिज काफी पुराना था. इसे हेरिटेज ब्रिज में शुमार किया जाता था।


गौरतलब है कि दिवाली के बाद गुजराती नए साल पर ही मरम्मत के बाद इसे दोबारा खोला गया था. जानकारी के मुताबिक, मरम्मत के लिए पुल करीब 7 महीने तक बंद था. इसे दो दिन पहले ही खोला गया. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. डूबे लोगों की निकालने की कोशिश की जा रही है. मृतकों की संख्या बढ़ सकती हैं।