-वैशाली में एनएच 22 पर बस के चपेट में आने से अधेड महिला की मौत
वैशाली / सुधांशु।
हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्यमार्ग एन एच् 22 के गोरौल थाना क्षेत्र के गोढियां कटरमाला चौक पर बुधवार को देर शाम सड़क दुर्घटना एक महिला की मौत। बताया गया है की 65 वर्षीय महिला की सड़क पार करने के क्रम में एक कोच बस ने धक्का दे मारा जिससे उक्त महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इधर कोच बस धक्का मार कर भागने में सफल हो गया। . इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव को रख सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्य्क्ष मनोज कुमार , सअनि संजय सिंह , अखिलेश्वर पासवान पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा करने लगे।

बताया गया है कि उक्त मृतक महिला भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोढियां चमन गांव निवासी स्वर्गीय शिवचन्द्र झा की 65 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी बताई गयी है।गोढियां हाट से सब्जी खरीद कर लौट रही थी और सड़क पार कर रही थी। मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक कोच बस ने धक्का दे मारा और उक्त महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जैसे ही घटना घटी वैसे ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे । घटना की सूचना मिलते ही सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल , बीडीओ उदय कुमार घटना स्थल पर पहुंच सड़क जाम कर रहे लोगों से सड़क चालू करने का आग्रह कर रहे थे। बीडीओ , सीओ , थानाध्य्क्ष द्वारा मुआवजे से सम्बंधित आश्वासन दिये जाने के बाद लोगों ने जाम हटाया। तब जाकर कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिये हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
















