Advertisement

जनकपुरधाम में सरोवर की सफाई

-जनकपुरधाम में सरोवर की सफाई

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।

शनिवार को निरंकारी मिशन के अनुयायियों द्वारा अपने दिवंगत गुरु हरदेव जी महाराज के जन्मदिन पर जनकपुरधाम के पिड़ारी चौक स्थित गोरधुवा पोखर को निरंकारी मिशन जनकपुरधाम के मुखी बेचू रजक की अगुवाई में निरंकारी मिशन के करीब डेढ सौ अनुयायियों द्वारा सफाई किया गया।इस अवसर पर बेचू रजक ने कहा कि गुरु जी के जन्म दिवस पर पूरे विश्व में जलाशय को सफाई किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गुरु हरदेव जी महाराज का कहना था कि जिस तरह तन की भीतर की सफाई आवश्यकता है उसी तरह भौतिक रूपी चीजों की सफाई जरूरी है। हरदेव जी महाराज का कहना था कि आने वाले दिनों में जल का काफी किल्लत होगा इसलिए जल संचय की जरूरी है। इसलिए जल स्रोत को स्वच्छ रखना होगा।इस अवसर पर पूर्व मुखी राम चंद्र पंजियार सहित कई लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर जल के महत्व हेतु निरंकारी मिशन के अनुयायियों द्वारा जनचेतना रैली भी निकाली गयी।