Advertisement

जदयू की बूथ कमिटी बैठकें सम्पन्न, “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” के संकल्प के साथ 2025 में नीतीश सरकार की वापसी का लिया संकल्प

-जदयू की बूथ कमिटी बैठकें सम्पन्न, “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” के संकल्प के साथ 2025 में नीतीश सरकार की वापसी का लिया संकल्प

गायघाट/बन्दरा | 24 जून 2025

जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से मंगलवार को गायघाट के बन्दरा प्रखंड अंतर्गत रतवारा पंचायत और रामपुर दयाल पंचायत में बूथ कमिटी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” और “2025 फिर से नीतीश” संकल्प को दोहराया गया।

रतवारा पंचायत की बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष रमेश सहनी ने की, जबकि संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने किया। बैठक में जदयू के जिला प्रभारी रॉबिन सिंह, नेता प्रभात किरण, विधानसभा प्रभारी जीतन पटेल, जिला महासचिव राम नरेश साह, मीडिया प्रभारी धनंजय भारती, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना देवी, संजू देवी, मो. अयूब अंसारी, कृष्णदेव पंडित, विनय सहनी, सुरेश राम, लक्ष्मण राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

वहीं रामपुर दयाल पंचायत की बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष शिव कुमार कुशवाहा ने की और संचालन पुनः प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने संभाला। इस बैठक में भी जिला प्रभारी रॉबिन सिंह, नेता प्रभात किरण, विधानसभा प्रभारी जीतन पटेल, मीडिया प्रभारी धनंजय भारती, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, अजीत कुमार, अरुण कुमार सिंह, शत्रुघ्न साह, शंकर दयाल सिंह, भोला साह, कामेश्वर भगत, शोभित साह, मुकेश कुमार पासवान, राम लखन महतो, बबीता कुमारी, मीना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठकों में वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का समावेशी विकास हुआ है, और 2025 में एक बार फिर जदयू की सरकार बनाना जरूरी है। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर संगठन को मजबूत करने और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का संकल्प लिया।

इन बैठकों के माध्यम से जदयू ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती के साथ 2025 की चुनावी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है।