Advertisement

घर-घर जाकर अपने सामने आशा खिलाएँगी अल्बेंडाजोल और डीईसी की गोली

-फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले के 48 लाख लोगों को खिलाई जाएगी सर्वजन दवा : सिविल सर्जन

– घर घर जाकर अपने सामने आशा खिलाएँगी अल्बेंडाजोल और डीईसी की गोली

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर तहत मोतिहारी सदर अस्पताल परिसर स्थित फील्ड अस्पताल प्रांगण में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार पासवान ने किया। कार्यक्रम में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च का सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएस, डीभीडीसीओ
शरत चंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सिविल सर्जन ने फाइलेरिया बीमारी के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि फाइलेरिया संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर द्वारा प्रसारित होने वाला गंभीर रोग हैं। इस रोग के लक्षण सामान्यतः 5 वर्ष या कभी-कभी इससे भी अधिक समय के पश्चात दिखते हैं। इस रोग का नियंत्रण जांच एवं उपचार द्वारा संभव हो सकता है। उन्होंने बताया कि इससे बचाव हेतु जिलेभर में आगामी 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए राउंड) की शुरुआत की जाएगी। इसमें पहले तीन दिन स्कूलों में बूथ लगाकर दवा खिलाई जाएगी, उसके बाद 14 दिन घर-घर जाकर आशा व स्वास्थ्य कर्मी अपने सामने दवा का सेवन कराएंगे। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने कहा कि फाइलेरिया रोधी दवा खुद खाने और अपने परिवारजनों को सेवन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेशेंट सपोर्ट नेटवर्क प्लेटफार्म के सदस्यों द्वारा भी जागरूकता फैलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 72 लाख 95 हजार 443 लोग हैं जिनमें 48 लाख 46 हजार 566 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी 27 प्रखंडों, 405 पंचायतों, 1 हजार 8 सौ 83 गाँव में कुल 2 हजार 8 सौ 95 दलों द्वारा दवा खिलाई जाएगी। इसमें कुल 4 हजार 646 आशा, 345 आंगनबाड़ी सेविका, 779 वोलेंटियर एवं 281 आशा फैसिलिटेटर कार्यरत रहेंगे। 3 हजार 270 स्कूलों में बूथ लगाई जाएगी। इस अवसर पर बंजरिया प्रखंड के गोखुला गाँव के सिसवा पूर्वी पंचायत के निर्मला कुंवर को एमएम डीपी किट दिया गया और विकलांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया।


सीएस डॉ श्रवण और डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने बताया कि दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है। उन्होंने बताया कि दवा सेवन के उपरांत कुछ लोगों में उल्टी, सर दर्द, जी मिचलाना जैसी शिकायतें हो सकती हैं जो स्वतः समाप्त हो जाती हैं। मौके पर डैम अभिजीत भूषण, डीसीएम नंदन झा, अनुश्रवण पदाधिकारी अमानुल्लाह, पीसीआई के जिला प्रतिनिधि मनोज कुमार, सिफार के सिद्धांत कुमार, पिरामल से पप्पू कुमार, भीडीसीओ सत्यनारायण उरांव, धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।