-गायघाट में पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। स्वच्छ एवं सुंदर प्रखंड बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को गायघाट प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर की। इस दौरान परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में बीडीओ आलोक कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख समेत अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मियों ने भाग लिया। सभी ने परिसर की साफ-सफाई करते हुए लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।
पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयास से ही गांव, पंचायत और प्रखंड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।












