-गायघाट ने खोया अपना चौकीदार, जितेंद्र सिंह के निधन पर पुलिस महकमे में शोक
दीपक कुमार/ गायघाट।
-पूजा कुमारी समेत पुलिसकर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
मुजफ्फरपुर। गायघाट प्रखंड के दहिला निवासी चौकीदार जितेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस पदाधिकारियों एवं सहकर्मियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर पूजा कुमारी समेत पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दिवंगत चौकीदार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
चौकीदार जितेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन से उनके परिवार, परिचितों और सहकर्मियों में गहरा दुख व्याप्त है।












