Advertisement

गांधी की पुण्यतिथि पर होगा विकास महासम्मेलन,जिले के धरोहर नाम से पुस्तक का होगा लोकार्पण

*अखिल भारतीय अभिभावक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता


मोतिहारी । राजन द्विवेदी।


अखिल भारतीय अभिभावक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष कुमार शेखर ने सोमवार को मोतिहारी नरसिंह बाबा आश्रम परिसर में प्रेस वार्ता की। श्री शेखर ने कहा कि अखिल भारतीय अभिभावक शिक्षक संघ के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी तथा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्वतंत्रा सेनानी बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिह की पुण्यतिथि31 जनवरी को पूर्वी चंपारण विकास महासम्मेलन का आयोजन गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी में करने का निर्णय लिया गया।

जिस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति का अपना कुछ विशेष गुण होता है। उसी प्रकार प्रत्येक क्षेत्र एवं प्रदेश तथा देश का अपना विशेष गुण होता है। विकास के लिए क्षेत्र के विशेष गुणों की पहचान कर उस दिशा में आगे बढ़ने में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण विकास महासम्मेलन में पूर्वी चंपारण में विकास की संभावनाएं विषय पर चर्चा की जाएगी। महासम्मेलन के विभिन्न सत्रो में पूर्वी चंपारण में शिक्षा का विकास कृषि एवं कृषि आधारित उद्योग का विकास ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग का विकास संस्कृति एवं आध्यात्मिक विकास विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

शेखर ने कहा कि इस अवसर पर पूर्वी चंपारण के धरोहर नाम से एक पुस्तक का प्रकाशन एवं लोकार्पण भी उसी रोज किया जाएगा । मौके पर अखिल भारतीय अभिभावक शिक्षक संघ के संरक्षक रत्नेश्वरी शर्मा , नरसिंह बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर मुरारी पांडे, जिला संयोजक राधा मोहन यादव, अरविंद ठाकुर, संजय मिश्रा , कमलेश ठाकुर अरुण पासवान, धनंजय कुमार, धर्मेंद्र दूबे, सुजीत कुमार सिंह मोनू आादि उपस्थित थे।