Advertisement

कटरा में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के हित चिंतक अभियान का शुभारंभ, 6 दिसंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान

-कटरा में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के हित चिंतक अभियान का शुभारंभ, 6 दिसंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान

कटरा/मुजफ्फरपुर।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलाए जा रहे हित चिंतक अभियान का रविवार को कटरा प्रखंड में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कटरा प्रखंड के दरगाह चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर ग्रामीण जिला संयोजक सागर सम्राट एवं जिला सह मंत्री गोपाल ठाकुर शामिल हुए। इसके अलावा कटरा प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख सुशांत, प्रचार-प्रसार प्रमुख संजीत सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।