Advertisement

कटरा : महाधरना कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय

-महाधरना कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय

सम्वाददाता। कटरा/मुजफ्फरपुर।

युवा राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर आगामी 05 जून 2023 को सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित जिला मुख्यालयों पर आयोजित महाधरना कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर कटरा प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार यादव के अध्यक्षता में कटरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अहम बैठक कर विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुजफ्फरपुर युवा राजद जिला अध्यक्ष नीतेश यादव,युवा प्रदेश महासचिव सुजीत कुमार, वरिष्ठ नेता भुनेस्वर राम, प्रशांत कुमार,सोनू चौधरी,विमलेश कुमार, प्रखंड सचिव मोहम्मद अब्दुल गनी अंसारी, राजा हुसैन, मोहम्मद हैदर अली,नीरज कुमार मंडल, विनोद बैठा आदि भी उपस्थित थे।