Advertisement

गणेशोत्सव पूजा समिति ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजन सामग्री का किया वितरण

-गणेशोत्सव पूजा समिति ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजन सामग्री का किया वितरण

-जरूरतमंद छठ व्रतियों की सेवा और सहयोग के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम
-सदस्यों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

मुजफ्फरपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बुधवार, 11 नवंबर 2026 को गणेशोत्सव पूजा समिति एवं गणेशोत्सव परिवार की ओर से छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजन सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर जरूरतमंद छठ व्रतियों को सहयोग प्रदान करना समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक छोटा सा प्रयास है।

समिति की ओर से इस तरह के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में गुल्लू सिंह, कृष्णानंद पाण्डेय, बबलू कुमार, कमलेश कुमार ठाकुर, सुजीत कुमार पटेल, नंदलाल महतो, राजीव कुमार, रोशन चौधरी, शिवम कुमार, कमल भट्टाचार्य, वेदांत कुमार, मनीष कुमार सिंह, राकेश रंजन, हर्ष कुमार, पीयूष राज, अंकित कुमार, गौरव कुमार, राजा रंगीला सहित महिला टीम की अनीता पांडेय, गुंजीता रानी एवं रेणु राना समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।