-एनडीए सरकार गरीबों के उत्थान व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध : अजीत कुमार
-पूर्व मंत्री ने कांटी के कई गांवों में जनसंवाद कर सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर कराया समाधान
मुजफ्फरपुर, 9 अगस्त।
राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने शनिवार को कांटी प्रखंड के हरिचंदा, बंगड़ी, बरौना, वीरपुर, साइन छपरा देवानंद कुर्मी टोला, खोखरांहा पासवान टोला, कुशी हरपुर और होरिली गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सामाजिक व व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी ली।
पूर्व मंत्री ने कई मुद्दों पर मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर समाधान कराया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गरीबों के विकास और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही पेंशन योजना, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, प्रधानमंत्री आवास योजना, विश्वकर्मा योजना, डोमिसाइल नीति, किसान सम्मान निधि, मुफ्त अनाज योजना और परवरिश योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जोधा राय, विनोद राय, मुकेश गिरी, राहुल कुमार यादव, सुरेंद्र गिरी, पूर्व मुखिया रणजीत सिंह, चुनचुन सिंह, पप्पू गुप्ता, सरपंच मनोज पंडित, नागेंद्र पंडित, नीरज साह, दिनकर सिंह, मो. मैनुद्दीन, डॉ. अली अहमद, मो. नईम, मो. अब्बास, मो. हमीद, मो. मुस्लिम, मो. नसरुद्दीन, मो. मंसूर, पंचू राय, शंभू राय, अमरेंद्र कुमार सिंह, अरविंद सिंह, पवन कुमार साह, कौशल किशोर ठाकुर, शिवेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, लड्डू साह, बंटी शाही, चंदन साह, डॉ. अमरेश, अरविंद पटेल, लक्ष्मण पटेल, गजाधर पटेल, सुबोध पासवान, चंदन पासवान, संजीव कुमार पटेल, टुन्नी शाही आदि मौजूद रहे और सक्रिय भूमिका निभाई।















