Advertisement

एनएच-27 और मोतीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख की विदेशी शराब बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार

-एनएच-27 और मोतीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख की विदेशी शराब बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर करीब 189 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि डीसीएम ट्रक का चालक समेत अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए।

पहली कार्रवाई एनएच-27 स्थित भिखनपुर में की गई। एसआई राजा जनमजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मारुति कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कार से ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक विदेशी शराब की नौ पेटियां बरामद हुईं। मौके से सोनपुर थाना क्षेत्र निवासी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने शराब सोनपुर से दरभंगा ले जाने की बात स्वीकार की।

वहीं, दूसरी कार्रवाई मोतीपुर ओवरब्रिज के समीप की गई। यहां खड़े एक संदिग्ध डीसीएम ट्रक की तलाशी लेने पर आलू की आड़ में छिपाकर रखी गई 180 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई। इसमें ऑफिसर चॉइस, 8 पीएम और आफ्टर डार्क ब्रांड की शराब शामिल है। हालांकि, ट्रक चालक और तस्करी में शामिल अन्य लोग पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके।

पुलिस अब बरामद शराब के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। दोनों स्थानों पर हुई कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है।