Advertisement

अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना सामाजिक जिम्मेदारी : सांसद राधा मोहन सिंह

-अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना सामाजिक जिम्मेदारी : सांसद राधा मोहन सिंह

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

सेवा संकल्प अभियान ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत आज सदर अस्पताल में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को अंगदान के महत्व, प्रक्रिया और समाज में जागरूकता की जरूरत पर जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि अंगदान मानवता की सेवा का महान माध्यम है। एक व्यक्ति का अंगदान किसी जरूरतमंद और उसके परिवार के जीवन में नई आशा ला सकता है।

उन्होंने कहा कि समाज में अंगदान को लेकर कई भ्रांतियां हैं। सही और प्रमाणित जानकारी से इन भ्रांतियों को दूर कर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। हमारी संस्कृति में ‘सेवा परमो धर्मः’ की भावना रही है। जरूरतमंद का जीवन बचाना मानवता के प्रति बड़ा योगदान है।

कार्यक्रम में मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, विधायक प्रमोद कुमार, डिप्टी मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, सिविल सर्जन सहित चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।