Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी में संगणक कक्ष का उद्घाटन, विद्यार्थियों को तकनीक से जुड़ने का संदेश

-सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी में संगणक कक्ष का उद्घाटन, विद्यार्थियों को तकनीक से जुड़ने का संदेश

भागलपुर, 6 अगस्त 2026। सरस्वती शिशु मंदिर, नरगाकोठी चंपानगर में गुरुवार को नए संगणक (कंप्यूटर) कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारती शिक्षा समिति, बिहार एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, बाँका विभाग प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद, भागलपुर विभाग के जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन झा, सचिव डॉ. चंद्रभूषण सिंह तथा प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और प्रौद्योगिकी का युग है।

ऐसे दौर में संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ संगणक शिक्षा भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग करते हुए ज्ञान, कौशल और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से जुड़कर विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकते हैं। इसलिए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराना समय की मांग है।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य ममता जायसवाल, संगणक आचार्य आभाष कुमार, आकाश कुमार, राजेश वर्मा, सुमंत कुमार, राकेश पांडेय, शशि भूषण मिश्र, नेहा कुमारी, मोनालिसा सहित विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्याएं एवं नगर के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।