Advertisement

शिवहर से राजद प्रत्याशी रितु जायसवाल समेत दो ने नामांकन पत्र दाखिल किया

चंपारण की खबर::
-शिवहर से राजद प्रत्याशी रितु जायसवाल समेत दो ने नामांकन पत्र दाखिल किया
– पूर्वी चंपारण से एक ने किया नामांकन

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले में नामांकन के छठे दिन पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र 03 से आज एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि शिवहर लोकसभा क्षेत्र संख्या 04 से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी रितु जायसवाल एवं एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह पूर्वी चंपारण लोकसभा चुनाव मैदान में तीन उम्मीदवार एवं शिवहर लोकसभा क्षेत्र से सात उम्मीदवार उतर गए हैं। जबकि पूर्वी चंपारण लोकसभा चुनाव क्षेत्र से आज ही महागठबंधन समर्थित वीआईपी के उम्मीदवार डॉ राजेश कुमार कुशवाहा का भी नामांकन होना है।

जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण लोकसभा निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा के कार्यालय कक्ष में निर्दलीय उम्मीदवार ब्रज बिहारी यादव ने 03- पूर्वी चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं शिवहर लोकसभा के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के कार्यालय कक्ष में शिवहर लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रितु जयसवाल एवं निर्दलीय उम्मीदवार सुजित कुमार ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।