-एमजीसीयू में विशाल रक्तदान शिविर, प्रोफेसरों और छात्रों ने किया रक्तदान
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCUB) और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मोतिहारी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव और रेड क्रॉस के कार्यकारी अध्यक्ष सह अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) शैलेंद्र कुमार भारती ने किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आत्तारण पाल, प्रो. सुब्रतो राय, प्रो. सृष्टि मिश्रा, प्रो. अरविंद शुक्ला, प्रो. सहाना मजूमदार, प्रो. मनीषा रानी, प्रो. मधु पटेल, प्रो. कैलाश प्रधान, प्रो. शत्रुघ्न प्रकाश सिंह, प्रो. श्याम कुमार झा सहित कई प्रोफेसर मौजूद रहे।

-शिविर की शुरुआत प्रो. शत्रुघ्न प्रकाश सिंह के रक्तदान से हुई
कुलपति प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए। यह न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि खुद को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। उन्होंने बाहर के खान-पान से बचने की सलाह भी दी।
रेड क्रॉस के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार भारती ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है। समाज में जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया।
विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, कर्मियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। समाचार लिखे जाने तक 25 यूनिट रक्तदान हो चुका था और शिविर जारी था। मौके पर रेड क्रॉस के प्रधान सहायक रूपक वर्मा, लैब टेक्नीशियन अमोद कुमार, चालक सुरेश चौधरी, सहायक मोतीलाल पावन आदि मौजूद रहे।












