-स्कूल-कॉलेजों के आसपास ‘पुलिस दीदी’ की गश्त,छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा का लिया फीडबैक
मुजफ्फरपुर। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है। इसी क्रम में ‘पुलिस दीदी’ द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
गश्त के दौरान पुलिस दीदी छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ले रही हैं। साथ ही छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपायों और सतर्कता के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शैक्षणिक संस्थानों के आसपास निगरानी और संवाद की गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी।
सुरक्षित वातावरण और सशक्त बेटियों के उद्देश्य से पुलिस दीदी की यह पहल छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।












