-शिवहर के नए एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने पदभार संभालते ही किए बाबा भुवनेश्वर नाथ के दर्शन, देकुली धाम में की पूजा-अर्चना
शिवहर। जिले के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्रसिद्ध देकुली धाम पहुंचकर बाबा भुवनेश्वर नाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया और जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था कायम रहने की कामना की।

इस दौरान उन्होंने बाबा भुवनेश्वर नाथ के समक्ष मत्था टेककर जिले में अमन-चैन और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। एसपी के देकुली धाम पहुंचने की चर्चा स्थानीय स्तर पर भी रही।
गौरतलब है कि मोहिबुल्लाह अंसारी इससे पहले मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी के पद पर तैनात थे। वहां से उनका स्थानांतरण शिवहर के पुलिस अधीक्षक के रूप में किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद धार्मिक स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करना उनकी शुरुआती गतिविधियों में शामिल रहा।











