Advertisement

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर पूसा सेंट्रल स्कूल से निकली हर घर तिरंगा यात्रा

-वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर पूसा सेंट्रल स्कूल से निकली हर घर तिरंगा यात्रा

समस्तीपुर/दीपक। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को पूसा सेंट्रल स्कूल, सहुरी से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय के निदेशक मदन मोहन राय ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।
तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए सड़क के विभिन्न मार्गों से गुजरे। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों के बीच कदम से कदम मिलाकर यात्रा में हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर सीनियर और जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आकर्षक परिधान में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के दौरान भारत माता और राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारों से माहौल गूंजता रहा।


विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन और संरक्षण में आयोजित इस यात्रा में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य निशांत कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं भी यात्रा में मौजूद रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मदन मोहन राय, प्रधानाचार्य निशांत कुमार, नेहा कुमारी, सीनियर शिक्षक दिनेश मिश्रा, प्रभात कुमार, आर.पी. पांडे, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश कुमार, राकेश कुमार, अमितेश कुमार, हेना कुमारी, राधा कुमारी, प्रिया कुमारी, मंचन कुमारी, पूनम देवी, पाकीजा खातून, नाजिया, नरगिस सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।