लुंबिनी में भारत -नेपाल सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन
-लुंबिनी में भारत -नेपाल सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
भगवान बुद्ध के जन्म स्थली लुंबिनी में भारतीय दूतावास ने लुंबिनी विकास कोष और लुंबिनी विश्व विद्यालय के सहयोग से 8दिसंबर को लुंबिनी में भारत -नेपाल सांस्कृतिक महोत्सव के दुसरे संस्करण का आयोजन किया गया।
इसका उद्घाटन लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कृष्ण बहादुर धर्तीमगर, लुंबिनी प्रदेश के माननीय उद्योग, पर्यटन और परिवहन मंत्री श्री प्रचंड बिक्रम न्यूपाने, लुंबिनी प्रदेश के सामाजिक विकास मंत्री श्री जन्मजेय तिमिस्लना, लुंबिनी विकास कोष के उपाध्यक्ष डॉ.ल्हारक्याल लामा और काठमांडू में भारतीय दूतावास के डिप्टी मिशन प्रमुख श्री प्रसन्ना श्री बास्तव ने संयुक्त रूप से किया।
बौद्ध धर्म पर बिशेष ध्यान देने के साथ महोत्सव ने भारत और नेपाल दोनो की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का ज़श्न मनाया।
महोत्सव में भारत -नेपाल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण श्री मती शिखा शर्मा के नेतृत्व में भारत के आठ सदस्यीय दल द्वारा बौद्ध धर्म बिषय पर कथक नृत्य की प्रस्तुति रही।प्रस्तुति को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा समर्थित किया गया था। इसी कार्यक्रम में श्री स्वजन रघुवंशी एवं उनके समूह ने पारंपरिक नेपाली नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बुटबल उप महा नगरपालिका के मेयर,रूपन्देही के सी.डी.ओ.(जिलाधिकारी), लुंबिनी प्रदेश सभा के विधायक गण, नेपाल पुलिस और सशस्त्र बल के पदाधिकारी गण, लुंबिनी विकास कोष के सदस्य, नागरिक समाज तथा पत्रकारों की सहभागिता थी।