Advertisement

मोतिहारी से मछली और पानी की तरह बना रिश्ता : संजय कुमार

-मोतिहारी से मछली और पानी की तरह बना रिश्ता : संजय कुमार

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के प्रमोशन और स्थानांतरण पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसी अमर प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और संवेदक बड़ी संख्या में शामिल हुए।अध्यक्षता कर रहे एसी अमर प्रकाश ने कहा कि सरकारी नौकरी में आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने संवेदकों को परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा कि वे केवल दिशा दिखाने वाले हैं, जबकि संवेदक उनके परिवार के सदस्य और मित्र हैं। उन्होंने संजय कुमार की कमी को जिले के लिए बड़ी क्षति बताया।

विदाई समारोह में संजय कुमार ने चंपारण की धरती को नमन करते हुए कहा कि उन्हें सभी का भरपूर सहयोग मिला, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने संवेदकों के साथ अपने रिश्ते को मछली और पानी की तरह बताया। उन्होंने कहा कि चंपारण की मिट्टी ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और ग्रामीण सड़कों को बेहतर बनाने में सभी ने मेहनत और ईमानदारी दिखाई।कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी संजय कुमार के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि संजय कुमार के कार्यकाल में कभी कोई परेशानी नहीं हुई और उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायक रहा। विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।