-महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में भवन उद्घाटन व अकादमिक कैलेंडर का लोकार्पण समारोह संपन्न
-कुलपति व कुलानुशासक की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरपुर | 25 जून 2025 (बुधवार)।
महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में आज रूसा (RUSA) निधि से निर्मित प्रथम तल भवन का भव्य उद्घाटन बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. दिनेशचन्द्र राय के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुलानुशासक प्रोफेसर डॉ. विनय शंकर राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कनुप्रिया द्वारा कुलपति एवं कुलानुशासक का बुके और शॉल से स्वागत कर की गई। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विभागाध्यक्षगण उपस्थित थे।

उद्घाटन के पश्चात प्राचार्य प्रकोष्ठ में “अकादमिक एक्टिविटी कैलेंडर” का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर कुलपति डॉ. दिनेशचन्द्र राय ने कहा, “यह कैलेंडर शैक्षिक गतिशीलता और सक्रियता का प्रतीक है जो छात्राओं को बेहतर मार्गदर्शन देगा।” कुलानुशासक डॉ. विनय शंकर राय ने इस पहल को “आंतरिक शैक्षणिक गुणवत्ता की पहचान” बताया।
प्राचार्य डॉ. कनुप्रिया ने कहा कि “एम.डी.डी.एम. कॉलेज की नवाचार करने की परंपरा रही है। यह कैलेंडर उसी कड़ी की एक मजबूत कड़ी है, जो कॉलेज को उत्कृष्टता की ओर ले जाएगा।”
इस गरिमामयी अवसर पर डॉ. विनीता झा, डॉ. किरण झा, डॉ. कुमारी सरोज, डॉ. निशिकांति, मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश रंजन, डॉ. अमर कृष्ण, डॉ. नवनीता कुमारी, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. स्मिता, डॉ. प्रांजलि, डॉ. नीरजा कुमारी, डॉ. एम. सदफ, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. नीलू कुमारी, डॉ. ममता राय समेत महाविद्यालय के कार्यालयी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।











