-मध्य विद्यालय हरपुर की शिक्षिका संगीता कुमारी का निधन, बंदरा प्रखंड के शिक्षकों में शोक
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक। बंदरा प्रखंड के मध्य विद्यालय हरपुर की प्रखंड शिक्षिका संगीता कुमारी का असामयिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ जाने के बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
संगीता कुमारी के निधन पर बंदरा प्रखंड के शिक्षकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिक्षकों ने कहा कि उनके निधन से शिक्षा जगत ने एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका को खो दिया है। उनके कार्यों और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।
शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा गया कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
बंदरा प्रखंड के शिक्षकों ने दिवंगत शिक्षिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।












