-पावर स्टार पवन सिंह के ‘आरा के सारा’ ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही तेज हुआ व्यूज का मीटर
पटना।भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘आरा के सारा’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जी म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल से रिलीज हुए इस गाने के व्यूज ने तेजी पकड़ ली है। सोशल मीडिया पर भी गाने को लेकर भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा देखने को मिल रही है।
‘आरा के सारा’ में भोजपुरी माटी की मस्ती, ठेठ भोजपुरिया अंदाज और जबरदस्त एनर्जी का रंग देखने को मिलता है। पवन सिंह अपने चिर-परिचित जोशीले अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि अभिनेत्री रितिका शर्मा के डांस और अदाकारी ने गाने में ग्लैमर का तड़का लगाया है। दोनों की स्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
पवन सिंह ने कहा कि ‘आरा के सारा’ भोजपुरिया माटी की खुशबू, मस्ती और ऊर्जा से भरपूर गाना है। गाने को तैयार करते समय कोशिश रही कि दर्शकों को मनोरंजन के साथ भोजपुरी अंदाज का भरपूर एहसास मिले। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके चाहने वाले और भोजपुरी संगीत प्रेमी इस गाने को खूब प्यार देंगे।

गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल सोनू सरगम आरा ने लिखे हैं, जबकि संगीत शुभम राज एसबीआर ने तैयार किया है। गाने की कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी ने की है और कैमरामैन फिरोज खान हैं। पोस्ट प्रोडक्शन का काम 3 स्टूडियो ने संभाला है। एडिटिंग विकास पवार और दिनेश प्रजापति ने की है, जबकि डिजाइन देवा आर्ट सूरज गिरी ने तैयार किया है।
बताया गया है कि ‘आरा के सारा’ फिल्म ‘लाखन सिंह’ का गाना है। जेवीडी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता जगदीश ए. शर्मा और इस्तखार शाह (दिलशाद) हैं। फिल्म का निर्देशन जगदीश ए. शर्मा ने किया है, जबकि वीके चारी इसके प्रस्तुतकर्ता हैं।
गाना यहां देखें: ‘आरा के सारा’ — YouTube
















