-रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज के साथ वायरल
मुजफ्फरपुर। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार और लोकप्रिय गायक रितेश पांडेय तथा अभिनेत्री आस्था सिंह की जोड़ी अपने नए भोजपुरी गाने ‘साड़ी के पलट राजा’ को लेकर सुर्खियों में है। जी म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज हुआ यह गाना रिलीज के बाद तेजी से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। गाने में रितेश पांडेय और आस्था सिंह की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
गाने को रितेश पांडेय और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। रितेश पांडेय ने कहा कि ‘साड़ी के पलट राजा’ उनके लिए खास गीत है। आस्था सिंह के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने गाने को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। शिवानी सिंह के साथ गायन, श्याम सुंदर का संगीत और सोनू संगम के गीत ने इसे खास बनाया है। उन्होंने भोजपुरी संगीत प्रेमियों और अपने प्रशंसकों से गाने को प्यार और आशीर्वाद देने की अपील की।

गाने का वीडियो कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है। संगीत श्याम सुंदर ने दिया है, जबकि गीत के बोल सोनू संगम ने लिखे हैं। वीडियो में रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया है।
वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने की है। राजन वर्मा ने डीओपी की जिम्मेदारी संभाली है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी आकाश विश्वकर्मा ने संभाली, जबकि असिस्टेंट शिवा, मेकअप राहुल, एडिटिंग रविश (LL Video Lab) और डीआई रोहित सिंह ने किया है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
मधुर आवाज, आकर्षक संगीत, शानदार विजुअल्स और रितेश पांडेय-आस्था सिंह की केमिस्ट्री गाने की प्रमुख खासियत बताई जा रही है। जी म्यूजिक भोजपुरी के जरिए रिलीज हुए इस गाने को भोजपुरी संगीत प्रेमियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
गाना देखें: YouTube पर ‘साड़ी के पलट राजा’












