Advertisement

दारोगा पर जानलेवा हमला, गाड़ी रुकवाकर बदमाशों ने पिस्टल के बट से सिर पर मारा

-दारोगा पर जानलेवा हमला, गाड़ी रुकवाकर बदमाशों ने पिस्टल के बट से सिर पर मारा

सम्वाददाता। पटना।

बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. आम आदमी के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया जा रहा है. जहानाबाद में भेलावर ओपी के दारोगा पर हमला हुआ है. उनके सिर में काफी चोटें आईं है. घटना के बाद उनको आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जहानाबाद में ब्रीफिंग रखी थी. उसी ब्रीफिंग में शामिल होने के बाद जब भेलावर ओपी के दारोगा जितेंद्र सिंह लौट रहे थे, तभी डेढसैया गांव के पास सड़क पर कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी को रुकवा दिया. जब उन लोगों से पूछा गया कि कौन लोग हैं और क्या चाहते हैं तो पिस्टल रखे अपराधी ने बट से मार दारोगा के सिर पर हमला कर दिया.

इस घटना के बाद घायल जितेंद्र सिंह को पुलिस जवान आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया. घायल दारोगा को सिर में गंभीर चोट लगी है. उधर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. एसपी दीपक रंजन ने हर हाल में आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है.